WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan 5 Bharti Cancelled राजस्थान में 6500 पदों पर भर्तियां हुई कैंसिल अब नए सिरे से होगी भर्ती प्रक्रिया

राजस्थान चिकित्सा विभाग में सरकारी नौकरी का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए बहुत ही बुरी खबर आई है। राजस्थान चिकित्सा विभाग के द्वारा पांच नई भर्तियों को कैंसिल कर दिया गया है जिसमें राजस्थान चिकित्सा विभाग की 5 बड़ी भर्तियां शामिल थी। फार्मेसिस्ट ,नर्सिंग ऑफिसर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सहायक रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन की भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। राजस्थान सरकार के द्वारा इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 मार्च 2023 तक आवेदन करवाए गए थे। जिसके बाद अब राजस्थान सरकार के द्वारा इन भर्तियों को कैंसिल कर दिया गया है।

Rajasthan 5 Bharti Cancelled 2023

राजस्थान सरकार ने राजस्थान चिकित्सा विभाग की पांच बड़ी भर्तियों को कैंसिल कर दिया गया है जिसमें विभिन्न अलग-अलग पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाना था जिसमें नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए 1289 पद, फार्मासिस्ट भर्ती के लिए 2020 पद, और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती के लिए 1115 पद और सहायक रेडियोग्राफर के लिए 1015 पद और लैब टेक्नीशियन भर्ती के लिए 1044 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण होना था। राजस्थान चिकित्सा विभाग के द्वारा 35 भर्तियों को कैंसिल कर दिया गया है वहीं भर्ती प्रक्रिया के लिए परीक्षा का आयोजन नहीं करवाया जाएगा।

राजस्थान सरकार के द्वारा चिकित्सा विभाग की पांच भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में भी तीन से चार बार बढ़ाई गई थी जिसके बाद अंतिम तिथि के बढ़ाने में अभ्यर्थियों के द्वारा विरोध किया गया था और अब राजस्थान चिकित्सा विभाग के द्वारा इन सभी 5 भर्तियों को रद्द कर दिया गया है। राजस्थान के बेरोजगार युवा जो इतने लंबे समय से इन भर्तियों का इंतजार कर रहे थे उन अभ्यर्थियों के लिए यह एक बहुत ही बुरी खबर है। राजस्थान चिकित्सा विभाग के द्वारा इन पांचों भर्तियों को रद्द करने को लेकर अभी कोई प्रमाणित खुलासा नहीं किया गया है तथा इन भर्तियों में पदों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती हैं। राजस्थान चिकित्सा विभाग ने इन सभी भर्तियों को लेकर फिर से नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इन सभी भर्तियों के लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर नया नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

राजस्थान चिकित्सा विभाग के द्वारा इन सभी भर्ती प्रक्रिया को अब रद्द कर दिया गया है।

  1. फार्मासिस्ट भर्ती :- 2020 पद
  2. नर्सिंग ऑफिसर भर्ती :- 1289 पद
  3. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती :- 1155 पद
  4. सहायक रेडियोग्राफर भर्ती :- 1015 पद
  5. लैब टेक्नीशियन भर्ती :- 1044 पद

Leave a comment