खबर
रोहित जांगिड़ ने दक्षिण एशियाई वुशु टूर्नामेंट में रजत जीता

राजस्थान के रोहित जांगिड़ ने दक्षिण एशियाई वुशु चैंपियनशिप में रजत जीता। 31 मार्च को नेपाल में संपन्न हुई चैंपियनशिप में 28 वर्षीय युवा ने चैंपियनशिप में 65 किग्रा वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व किया।
वह भारतीय टीम में पहुंचने वाले उत्तर भारत के पहले वुशु खिलाड़ी हैं। भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी में आए रोहित।
Wushu Sports में रोहित दुनिया में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं
गौरतलब है कि अखिल भारतीय पुलिस गेम्स एक राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप है जो सिर्फ पुलिस के लिए आयोजित की जाती है। वहीं रोहित जांगिड़ भारतीय वुशु टीम में जगह बनाने वाले उत्तर भारत के पहले युवा खिलाड़ी हैं।
फिर पदक लाने की तैयारी
जयपुर के रहने वाले रोहित जांगिड़ ने बताया कि वे राजस्थान पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए चैम्पियनशिप में अपना बेस्ट देकर पदक लाने को बेताब हैं। इसके लिए वे जमकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।
रोहित अब तक चार अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप खेल चुके हैं, जिनमें सभी में वे भारत के लिए पदक लेकर आये हैं। इस बीच भारत बनाम पाकिस्तान का उनका मुकाबला यादगार रहा, जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ी को बुरी तरह से शिकस्त दी थी।
वे नेपाल में वर्ष 2021 में दक्षिण एशियाई वुशु चैंपियनशिप में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत चुके हैं। वहीं, 65 किग्रा भार वर्ग में रोहित ने वर्ल्ड रैंक में चौथा स्थान प्राप्त किया था। वे वर्ल्ड के बेस्ट वुशु प्लेयर्स मे आते हैं।
कई बार हो चुके हैं सम्मानित
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उन्हें राइजिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित कर चुकी हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र के हाथों सम्मानित हो चुके हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी उन्हें श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिल चुका है। रोहित को वीर तेजा पुरस्कार मिल चुका है।
पुलिस में सेवा, पर फोकस स्पोर्ट्स में
रोहित जांगिड़ ने बताया कि ‘मुझे 4 साल राजस्थान पुलिस को सेवा देते हो गए। यहां हमसे ड्यूटी नहीं कराते, क्यूंकि हमें स्पोर्ट्स पर फोकस करने दिया जाता है। हमारे अधिकारी भी काफी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे आज जो कुछ मिला है, वो इस गेम की वजह से मिला है। इसमें मेरे कोच राजेश टेलर के मार्गदर्शन का बड़ा सहयोग रहा है। मैं वुशु में रूचि रखने वाले लोगों से कहता हूँ कि पढाई जरुरी है। स्पोर्ट्स में अगर आप ठीक से ट्रेनिंग करते हैं, तो आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं।